त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं अतिरिक्त यात्री यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे द्वारा हजरत निजामुद्दीन (NZM) एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी (VGLJ) के मध्य अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी तथा नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में सहायता मिलेगी।
गाड़ी संख्या 04412/04411 हजरत निजामुद्दीन–वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी–हजरत निजामुद्दीन अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का विवरण निम्नानुसार है:
गाड़ी संख्या 04412 (हजरत निजामुद्दीन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी)
यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से दिनांक 5, 6 एवं 7 नवंबर 2026 को प्रस्थान करेगी। ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से 18:50 बजे रवाना होकर फरीदाबाद स्टेशन पर 19:10-19:12 बजे, पलवल स्टेशन पर 19:38-19:40 बजे, रुंधी स्टेशन पर 19:50-19:52 बजे, होडल स्टेशन पर 20:08-20:10 बजे, कोसी कलां स्टेशन पर 20:18-20:20 बजे, छाता स्टेशन पर 20:28-20:30बजे, मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 22:15-22:20 बजे, फरह स्टेशन पर 22:35-22:37 बजे, राजा की मंडी स्टेशन पर 22:58-23:00 बजे, आगरा कैंट स्टेशन पर 23:10-23:15 बजे, जाजऊ, स्टेशन पर 23:55-23:57 बजे, धौलपुर स्टेशन पर 00:58-01:00 बजे होते हुए झाँसी मंडल के मुरैना स्टेशन पर अगले दिन 01:56-01:58 बजे, ग्वालियर स्टेशन पर 02:55-03:00 बजे, डबरा स्टेशन पर 03:35-03:37 बजे, सोनागिर स्टेशन पर 04:04-04:06 बजे, दतिया स्टेशन पर 04:04-04:06 बजे स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए 06:00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 04411 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से हजरत निजामुद्दीन)
वापसी में यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से दिनांक 6, 7 एवं 8 नवंबर 2026 को 06:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दतिया स्टेशन पर 06:54-06:56 बजे, सोनागिर स्टेशन पर 07:24-07:26 बजे, डबरा स्टेशन पर 07:54-07:56 बजे, ग्वालियर स्टेशन पर 08:35-08:40 बजे, मुरैना स्टेशन पर 09:14-09:16 बजे, धौलपुर स्टेशन पर 10:24-10:26 बजे, जाजऊ स्टेशन पर 11:13-11:15 बजे, आगरा कैंट स्टेशन पर 11:33-11:35 बजे, राजा की मंडी स्टेशन पर 11:43-11:45 बजे, फरह स्टेशन पर 12:05-12:07 बजे, मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 12:28-12:30 बजे, छाता स्टेशन पर 12:48-12:50 बजे, कोसी कलां स्टेशन पर 12:58-13:00 बजे, होडल स्टेशन पर 13:28-13:30 बजे, रुंधी, पलवल स्टेशन पर 14:30-14:30 बजे एवं फरीदाबाद स्टेशन 14:50-14:52 पर ठहराव लेते हुए 16:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुँचेगी।
इस विशेष ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 14 सामान्य द्वितीय श्रेणी (GS/GSN) कोच तथा 2 एसएलआर कोच शामिल हैं। ट्रेन का संचालन विद्युत इंजन से किया जाएगा।
रेलवे द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे यात्रा के दौरान रेलवे के नियमों का पालन करें तथा अपनी यात्रा को सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए उपलब्ध रेल सेवाओं का लाभ उठाएँ।


