डिस्ट्रिक्ट रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के आयोजन में केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा, “खेलो इंडिया, खेलो” के आह्वान से देशभर में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। सेंट पीटर्स कॉलेज, आगरा में डिस्ट्रिक्ट रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम आगरा डिस्ट्रिक्ट स्पीड चैंपियनशिप में केंद्रीय राज्यमंत्री एवं आगरा सांसद प्रो. एस. पी. सिंह बघेल जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर मंत्री जी ने विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रोलर स्पोर्ट्स जैसे खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, फिटनेस और प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।

श्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “खेलो इंडिया” विज़न के माध्यम से देश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। “खेलो इंडिया, खेलो” के आह्वान से देशभर में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष रवि नारंग , मुख्य आयोजन सचिव गगन मदान एवं डिस्ट्रिक्ट रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत कर आगरा एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *