आगरा मंडल में वृक्षारोपण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, सितंबर माह में 10.36 लाख पौधों का रोपण, अब तक 22.12 लाख पौधे लगाए गए
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित रेलवे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगरा मंडल में वर्ष 2026 के वृक्षारोपण अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। मई से सितंबर 2026 तक आगरा मंडल में कुल 22,12,367 पौधों का रोपण किया जा चुका है।
आगरा मंडल के लिए वर्ष 2026 में 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष अब तक 22,12,367 पौधे लगाए जा चुके हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का 88.49 प्रतिशत है। लक्ष्य की तुलना में अब 2,87,633 पौधों का रोपण शेष है।
माहवार पौधारोपण जिसमें- मई 2026 में 4,338 पौधे, जून 2026 में 20,435 पौधे,जुलाई 2026 में 2,22,314 पौधे,
अगस्त 2026 में 9,29,407 पौधे व
सितंबर 2026 में 10,35,873 पौधे,
कुल – 22,12,367 पौधों का रोपण किया गया है l
वही सितंबर माह में ही आगरा मंडल में 10,35,873 ,पौधों का रोपण किया गया जिससे निर्धारित वार्षिक लक्ष्य की दिशा में अभियान को महत्वपूर्ण गति मिली है।
आगरा मंडल में रेलवे भूमि, रेल पटरियों के किनारे तथा रेलवे परिसरों में उपलब्ध खाली एवं उपयुक्त स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है। अब तक मंडल में लगभग 495 हेक्टेयर भूमि पर वृक्षारोपण किया गया है।
आगरा कैंट क्षेत्र में 1,20,627 पौधों का रोपण कर 27 हेक्टेयर क्षेत्र को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया गया है। वृक्षारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संबंधित स्थलों का नियमित निरीक्षण कर पौधों की स्थिति की निगरानी की जा रही है, ताकि उनका समुचित संरक्षण एवं बेहतर विकास सुनिश्चित किया जा सके।
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह द्वारा इस वित्त वर्ष में 2 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उत्तर मध्य रेलवे के तीनों मंडलों द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा इस वर्ष 1 करोड़ पौधों के रोपण का महत्वपूर्ण पड़ाव शीघ्र प्राप्त करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।


