पहले की सरकार में कसाई को देखकर गाय डरती थी, लेकिन आज की सरकार में गाय को देखकर कसाई डरता है- मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास

Press Release उत्तर प्रदेश

मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन विभाग उ०प्र०  धर्मपाल सिंह  की गरिमामई उपस्थिति में उन्नत स्वस्थ गोवंश को बढ़ावा देने, प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनोमी बनाने, नंदबाबा दुग्ध मिशन, दुग्ध नीति-2022 के प्रचार-प्रसार तथा प्रदेश के डेयरी सेक्टर में पूंजी निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से “डेयरी कॉन्क्लेव/स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम राव कृष्णपाल सिंह ऑडिटोरियम,आरबीएस कॉलेज में हुआ संपन्न

स्वदेशी उन्नत गोवंश, समृद्ध निवेश, सुरक्षित भविष्य खुशहाल उत्तर प्रदेश,कार्यशाला का हुआ आयोजन

कार्यक्रम में आगरा एवं अलीगढ़ मण्डल के कृषकों/गो पालकों/दुग्ध उत्पादकों / उद्यमियों /निवेशकों ने की सहभागिता

पशुओं के इलाज हेतु 520 मोबाइल वैन है उपलब्ध, टॉल फ्री न. 1962 डायल करने पर एक घंटे में टीम आकार करेगी पशुओं का इलाज- मा.मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास।

आगरा.13.05.2026.आज मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन विभाग उ०प्र०  धर्मपाल सिंह , दुग्ध आयुक्त उ.प्र.श्रीमती धन लक्ष्मी के.जिलाधिकारी  मनीष बंसल  द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर डेयरी कॉन्क्लेव/स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम का शुभारंभ राव कृष्णपाल सिंह ऑडिटोरियम,आरबीएस कॉलेज में किया गया।

कार्यशाला में बताया गया कि दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दुग्ध विकास विभाग द्वारा दिनांक 17 व 18 अप्रैल, 2026 को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में प्रदेश के 10 हजार पशुपालकों / दुग्ध उत्पादकों एवं निवेशकों को प्रतिभाग कराते हुए
“दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026” का आयोजन किया गया था तदक्रम में उन्नत स्वस्थ गोवंश को बढ़ावा देने हेतु, प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनोमी बनाने हेतु, विभाग द्वारा संचालित नन्द बाबा दुग्ध मिशन, दुग्ध नीति-2022 के प्रचार-प्रसार तथा प्रदेश के डेयरी सेक्टर में पूंजी निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में मण्डलवार “डेयरी कॉन्क्लेव-स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम किया जा रहा है उसी क्रम में मेरठ व सहारनपुर मंडल के बाद आगरा मंडल का उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

डेयरी कॉन्क्लेव व कार्यशाला में विभिन्न सत्रों में दुग्धशाला विकास विभाग के क्रिया-कलापों व विभागीय योजनाओं से अवगत कराया गया एवं विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट उपलब्धि अर्जित करने वाले पशुपालकों एवं उद्यमियों को सम्मानित/पुरस्कृत किया गया,कार्यक्रम में निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्यमियों द्वारा अपने स्टॉल/कियोस्क के माध्यम से दुग्ध उत्पाद इत्यादि का प्रदर्शन किया गया एवं डेयरी क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी, स्वदेशी नस्ल के गौ-पालन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर विचार विमर्श एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां विभिन्न क्षेत्रों के एक्सपर्ट तथा विषय विशेषज्ञों द्वारा साझा की गयी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आगरा एवं अलीगढ़ मण्डल के कृषकों/गो पालकों/दुग्ध उत्पादकों/उद्यमियों /निवेशकों की उपस्थिति रही।
मा. मंत्री महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि आज विश्वयुद्ध के कगार पर खड़ी है, दुनियां आर्थिक संकट झेल रही भारत पर अभी तक उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ने दिया हॉर्मूज बंद है मा. मोदीजी फिर भी एलपीजी टैंकर निकाल के लाए।
आज चूल्हे तौर तवे की रोटी का स्वाद लोग भूल चुके, एलपीजी, अमोनिया गैस का संबंध हमारे जीवन से सीधा जुड़ा है आज गांव की सभी रसोइयों में एलपीजी सिलेंडर पहुंच चुकी है,एलपीजी और अमोनिया का संकट सिर्फ गौशाला और गोबर गैस है, सभी उसे अपनाएं, किसान गाय के गोबर से बने खाद का प्रयोग करें, गौशालाओं को खाद उत्पादन, बर्मी कंपोस्ट, गोबर गैस आदि के उत्पादन से जोड़ा जा रहा है, सपा सरकार में पहले गाय माता कसाई को देख कर कांपती थी, आज योगी जी की सरकार में गाय माता को देख कर कसाई कांपता है। योगी सरकार ने प्रदेश में एक भी स्लॉटर हाउस नहीं खुलने दिया, किसानों की पशुपालन में रुचि कम हो रही है इसलिए बाजार में नकली दूध, पनीर, घी, मावा बाजार में आ रहा है सभी एक गाय पालन करें।
सभी दुग्ध समितियों का भुगतान प्रत्येक माह कराए जाने का शुभारंभ किया गया है जल्दी ही सप्ताहित भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा, उन्होंने आह्वान किया कि पशुपालक ज्यादा से ज्यादा दुग्ध समित स्थापित करें। देशी गाय नस्ल सुधार पर कार्य चल रहा है, मोदी जी ने उत्तर प्रदेश को 520 मोबाइल वैन दी हैं जिससे 1962 नंबर डायल करके घर बैठे गाय माता का डॉक्टर और कंपाउंडर इलाज करने आएंगे। उन्होंने किसान भाइयों से गाय न छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि नंदनी कृषक सम्बृद्धि योजना में 31.50 लाख का अनुदान है साथ ही मिनी नंदनी कृषक सम्बृद्धि योजना में 11.80 लाख का अनुदान, मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ सम्बर्धन योजना में 80 हज़ार का अनुदान है तथा 200 गायों की यूनिट स्थापना पर सरकार 4 करोड़ का ऋण, जिसमें 2 करोड़ की सब्सिडी दे रही,02 गायों की यूनिट पर 40 हजार का अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने आगरा में पराग डेयरी के प्लांट को जल्द शुरू करने की बात कही।
सभी लोग अपने जन्मदिन गौशालाओं में मनाएं, अपने बच्चों को लेकर माह में एक दिन गौशाला जरूर जाएं कार्यक्रम के अंत में मा. मंत्री जी ने मा. प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा की गई देश की जनता से अपील में सहयोग देने, डीजल, गैस, पेट्रोल बचाने सोना न खरीदने, तथा देश हित में केंद्र सरकार के साथ खड़े होने की अपील की।

दुग्ध आयुक्त उ.प्र. श्रीमती धन लक्ष्मी के. जी ने बताया कि मेरठ और सहारनपुर मंडल के बाद आज बृजभूमि आगरा और अलीगढ़ मंडल का डेयरी कॉन्क्लेव/स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम कार्यक्रम किया जा रहा है, भगवान कृष्ण की ब्रज भूमि से ही सर्वप्रथम गौपालन की शुरुआत हुई व उसके महत्व को समझा। उन्होंने बताया कि यूपी की वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने हेतु 05 हजार करोड़ के प्राप्त निवेश में दोनों मंडलों में 18 प्रतिशत निवेश हुआ है, भारत में कुल दुग्ध उत्पादन में 16 प्रतिशत के साथ यूपी प्रथम स्थान पर है जिसमें दोनों मंडल 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है जिसे और बढ़ाना लक्ष्य है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गोपालकों को शुद्ध एवं निरंतर आय सुनिश्चित करना,जनमानस को शुद्ध एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना,खाद्य सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना,मूल्य संवर्धित दुग्ध उत्पादों को बढ़ावा देना,दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता का विस्तार करना,पशु आहार एवं पशु पोषण उत्पाद निर्माणशाला इकाई स्थापित करना एवं विस्तार करना, आधुनिक डेयरी तकनीकों को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना, नन्द बाबा मिशन के लाभ व जानकारी आमजन,गोपालकों तक पहुंचाना गौरतलब है कि नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत 35 प्रतिशत की सब्सिडी के साथ 05 करोड़ तथा बड़े प्रोजेक्ट हेतु 10 करोड़ तक ऋण प्रदान किया जाता है नन्द बाबा दुग्ध मिशन का उद्देश्य गोपालकों को बेहतर मूल्य, दुग्ध उत्पादकता बढ़ाने, देशी गौवंश संरक्षण, नस्ल सुधार, किसानों की आय बढ़ाने, दुग्ध निर्यात में यूपी की हिस्सेदारी बढ़ाने आदि हेतु है।

कार्यक्रम में, श्रीमती धन लक्ष्मी के. दुग्ध आयुक्त उ.प्र., जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *