आगरा, 18 जुलाई। जांच रिपोर्ट में किसान नेता को मनोरोगी और पागल कहने वाले अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सेवा से विरक्त किया जाए। इस आशय का एक ज्ञापन आज किसान नेता श्याम सिंह चाहर आदि ने मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह को दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि पांच दिन में उक्त अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की गयी तो 26 जुलाई से मंडलायुक्त कार्यालय पर धरना देंगे।
आयुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह ने किसान नेताओं से वायदा किया कि इसकी प्रशासनिक टीम गठित कर जांच करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि 20/7/2026 को दोषियों को बुलाकर पूछा जायेगा कि ऐसा किसान नेता के प्रति क्यों लिखा। उनसे सुबूत मांगे जाएंगे न देने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
किसान नेता लक्ष्मी नारायण बघेल ने अपर निवंधक सहकारिता आदित्य कुमार पर आरोप लगाया कि वे अपने अधीनस्थों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। किसान नेता दाताराम तोमर ने कहा किसान नेता पर पागल एवं मानसिक रोगी होने का आरोप लगाया है इसे सहन नहीं किया जाएगा। इश्के खिलाफ धरना देंगे जबतक दोषी पर कार्यबाही नहीं हो जाती है तबतक किसान पीछे नहीं हटेंगे ।
किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने सहकारिता विभाग के अधिकारियो पर आरोप लगाया कि बेतन भोगी एवं आवास समितियों के फर्जी ऑडिट और फर्जी चुनाव कराकर फर्जी अध्यक्ष और फर्जी सचिव बनाने का खेल जारी है।
किसान नेता लाखन सिंह त्यागी ने आरोप लगाया कि कॉपरेटिव समितियों में किसानों का सदस्य्ता का तमाम पैसा जमा है इसका आज तक किसान को लाभ नहीं दिया ।
आयुक्त को ज्ञापन देने के समय किसान नेता लक्ष्मीनरायन बघेल, लाखन सिंह, विशंभर सिंह, दाताराम तोमर , हरेन्दर सिंह, सोबाराम ,गोपाल कुशबाह , पेमवीर सिंह ,देवेंद्र सिंह , वीरेंद्र सिंह , निरोत्तम शर्मा संतोष बघेल, नागेंद्र सिंह , कुलदीप रावत , सतेंद्र सिंह , बच्चू सिंह , विनोद कुमार , सत्यप्रकास , नाथूराम, कन्हैयाराम, रामसिंह आदि मौजूद थे।


