आगरा। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में संपन्न 70वीं उत्तर प्रदेशीय (बालक एवं बालिका) अण्डर 14,17 एवं 19 वर्ष राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आगरा आगरा की एथलेटिक्स टीम बालक वर्ग के अंडर 19 वर्ष में उपविजेता रही।
उल्लेखनीय है आगरा की गौरी तोमर ने ऊँची कूद में स्वर्ण पदक,शिवानी ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक,पूर्वा चौधरी ने त्रिपद कूद में रजत पदक,शिवा ने ऊँची कूद में कांस्य पदक,यशवेंद्र ने त्रिपद कूद में कांस्य पदक जबकि फ़िरोज़ाबाद के शिवम ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक,अजय ने 1500 मीटर एवं 3000 मीटर दौड़ में 2 रजत पदक,प्रियांशु ने 110 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक,मथुरा के विकास सोलंकी तश्तरी फेंक स्वर्ण पदक,मनवीर सिंह गोला फेंक ने कांस्य पदक जीतकर आगरा मण्डल के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर पर आगरा ज़िले का नाम रोशन किया । टीम के साथ खेल अधिकारी के रूप में आगरा के गोविन्द सिंह, बृजेश कुमार,धीरेंद्र वर्मा,उपेंद्र एवं उपमा सिंह थे ।
आगरा मण्डल की टीम के उपविजेता होने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल, आगरा राकेश कुमार, ज़िला विद्यालय निरीक्षक आगरा रवींद्र पाल सिंह तोमर,ज़िला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) विश्व प्रताप सिंह,जी आई सी प्रधानाचार्य मानवेन्द्र सिंह, इंटरनेशनल ताईक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा,मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, ज़िला क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल, सह ज़िला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश,पंकज कश्यप,चौ हरपाल सिंह चाहर, संजय नेहरू, केपीसिंह यादव, सौरभ गुप्ता, सौरभ सिंह, दिग्विजय सिंह, रजनेश शर्मा शाहतोष गौतम, राजेश गुप्ता,राम प्रकाश यादव,शिखा झींगरन, श्वेता चरक, लता चौहान व उपमा सिंह, संदीप परिहार आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।


