प्रदेशीय सब-जूनियर फुटबाल में मेजबान आगरा ने झांसी को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से धोया

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 9 सितंबर। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशीय सबजूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनॉंक 07 से 14 सितम्बर, 2026 एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इस प्रतियोगिता में 18 मण्डल, स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ एवं सैंफई सहित कुल 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
यह प्रतियोगिता लीग कम नाकआउट के आधार पर खेली जा रही हैं। आज दिनॉंक 09 सितम्बर, 2026 को खेले गये लीग मैचो के परिणाम निम्नवत् हैंः-
आज खेले गये पहले मैच में स्पोर्ट्स कालेज,लखनऊ ने विन्ध्यांचल मण्डल को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से पराजित किया। स्पोर्ट्स कालेज की ओर से अमन ने 04, आदिल ने 02, अमन ने 02, शनी एवं मिसबुलखान ने 1-1 गोल किया। दूसरे मैच में आजमगढ़ एवं बस्ती के मध्य खेला गया मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा।आजमगढ़ की ओर से अंकुश ने तथा बस्ती की ओर सेआदित्य ने अपनी-अपनी टीमो के लिए गोल किये। तीसरे मैच में वाराणसी ने मुरादाबाद को 7-0 से हराया।वाराणसी की ओर से दक्ष नेगी,अलतामस एवं तनुष पाल ने 2-2 तथा मीत ने 01 गोल किया।अगले मैच में अलीगढ़ की टीम ने सहारनपुर को 2-0 से पराजित किया,जिसमें अलीगढ़ की ओर से आर्यन एवं वंष ने गोल किये। खेले गये अगले मैच में गोरखपुर मण्डल की टीम ने लखनऊ मण्डल की टीम को 4-0 से हराया। गोरखपुर की ओर से अभिजय सिंह, मो0रिहान,देव गुलिया एवं सुयश ने 1-1 गोल किया। आज खेले गये बरेली एवं प्रयागराज की टीमों के मध्य हुएं कड़े मुकाबले में दोनों ही टीमें मैच समाप्ति को कोई गोल नहीं कर सकी, परिणामस्वरूप यह मैच ड्रा रहा। कानपुर एवं मेरठ के मध्य ख्ेले गये मैच में कानपुर ने मेरठ को 1-0 से पराजित किया। मेरठ की ओर से एक मात्र गोल पीयूष द्वारा किया गया। आज खेले गये आठवें मैच में आगरा मण्डल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुएं झॉंसी मण्डल को 9-0 से पराजित किया। आगरा की ओर से आयुष्मान ने 02, सुखाम, उबेस,अमन, हुदा कुरैशी, मानव, अबान एवं आरव बघेल ने 1-1 गोल किया।

इस प्रतियोगिता को कुषलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु उत्तर प्रदेष फुटबाल संघ द्वारा श्री अजीत सिंह,कानपुर पर्यवेक्षक नामित करते हुए भेजे गये निर्णायकों के पैनल में श्री नवनीत गौतम, श्री बाबर खान, श्री मनोज तिवारी, श्री हाजी मुनव्वर अली, श्री अयूब खान, श्री राषिद अहमद, श्री कौषल किषोर, श्री देबूजीत सिंह यादव, श्री महेष चन्द्रा, श्री एम.डी.खान, श्री अजय कुमार एवं श्री सौरभ कुमार उपस्थित हुएं हैं। प्रतियागिता का सफलतापूर्वक संचालन श्री बिल्लू चौहान, अध्यक्ष आगरा मण्डल फुटबाल संघ द्वारा अपनी देख-रेख में किया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *