70वीं उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय जिमनास्टिक प्रतियोगिताः रिदमिक में आगरा मंडल बना चैंपियन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 9 सितंबर। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जा रही 70 वीं उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी अंडर 14,17 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं के रोमांचक मुक़ाबले खेले गए । रिदमिक स्पर्धा में आगरा मण्डल चैंपियन रहा ।

आज की प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं:-

रिदमिक जिम्नास्टिक के अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्गों में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
आगरा मंडल ने तीनों आयु वर्गों में टीम चैंपियनशिप जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंडर-14
बॉल: प्रथम अदिति सिंह (लखनऊ), द्वितीय संध्या निषाद (आगरा), तृतीय परी वर्मा (आगरा)।

क्लब्स: प्रथम अदिति सिंह (लखनऊ), द्वितीय संध्या निषाद (आगरा), तृतीय विनी वर्मा (आगरा)।

हूप: प्रथम अदिति सिंह (लखनऊ), द्वितीय संध्या निषाद (आगरा), तृतीय डॉल वर्मा (आगरा)।

रिबन: प्रथम अदिति सिंह (लखनऊ), द्वितीय विनी वर्मा (आगरा), तृतीय संध्या निषाद (आगरा)।

अंडर-17
रिबन: प्रथम तनु, द्वितीय पायल, तृतीय साक्षी।

क्लब्स: प्रथम प्रियांशी शाक्य, द्वितीय साक्षी, तृतीय तनु।

बॉल: प्रथम तनिष्का, द्वितीय पायल, तृतीय साक्षी।

हूप: प्रथम प्रियांशी शाक्य, द्वितीय तनु, तृतीय साक्षी।

ऑल अराउंड: प्रथम तनिष्का, द्वितीय तनु, तृतीय साक्षी।

अंडर-19
रिबन: प्रथम सुरभि, द्वितीय चांदी, तृतीय सजल।

क्लब्स: प्रथम चांदी, द्वितीय सुरभि, तृतीय ऐश्वर्या।

बॉल: प्रथम सुरभि, द्वितीय चांदी, तृतीय ऐश्वर्या।

हूप: प्रथम चांदी, द्वितीय सजल, तृतीय सुरभि।

ऑल अराउंड: प्रथम चांदी, द्वितीय सुरभि, तृतीय सजल।

अंडर-14 बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने फ्लोर एक्सरसाइज, पॉमेल हॉर्स, रिंग्स, वॉल्ट, पैरेलल बार्स और हॉरिजॉन्टल बार्स में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
ऑल राउंड प्रतियोगिता में
अर्पित प्रजापति ने प्रथम, बादल कुमार गौतम ने द्वितीय तथा ऋषिराज ने तृतीय स्थान हासिल किया।

फ्लोर एक्सरसाइज में अर्पित प्रजापति प्रथम, ऋषिराज द्वितीय तथा अर्पित तृतीय रहे।
पॉमेल हॉर्स में अर्पित प्रजापति ने पहला, बादल कुमार गौतम ने दूसरा तथा ऋषिराज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

रिंग्स स्पर्धा में अर्पित प्रजापति प्रथम, अंश द्वितीय और ऋषिराज तृतीय रहे। वॉल्ट में अर्पित प्रजापति ने प्रथम, भविष्य ने द्वितीय तथा अंश ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इसी पैरेलल बार्स में ऋषिराज प्रथम, अर्पित प्रजापति द्वितीय और अंश तृतीय रहे।
हॉरिजॉन्टल बार्स में अर्पित प्रजापति प्रथम, अर्पित द्वितीय तथा ऋषिराज तृतीय स्थान पर रहे।
आयु वर्ग-14 बालक टीम चैंपियनशिप में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आगरा मंडल दूसरे तथा बरेली मंडल तीसरे स्थान पर रहा।

अंडर-17 बालक वर्ग

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता परिणाम
टीम चैंपियनशिप

प्रथम – आगरा मंडल

द्वितीय – स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर

तृतीय – गोरखपुर मंडल

ऑल राउंड चैंपियनशिप
प्रथम – प्रसून घोष – प्रयागराज मंडल
द्वितीय – प्रांजल यादव – आगरा मंडल
तृतीय – शिवम यादव – प्रयागराज मंडल

फ्लोर एक्सरसाइज
प्रथम – शिवम यादव – प्रयागराज
द्वितीय – प्रांजल यादव – आगरा मंडल
तृतीय – देव अहिरवार – स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर

पॉमेल हॉर्स
प्रथम – प्रसून घोष – प्रयागराज
द्वितीय – गुरप्रीत राठी – आगरा मंडल
तृतीय – प्रांजल यादव – आगरा मंडल

रिंग्स
प्रथम – देव अहिरवार – स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
द्वितीय – प्रसून घोष – प्रयागराज
तृतीय – पियुष कुमार – आगरा मंडल

टेबल वॉल्ट
प्रथम – गुरप्रीत राठी – आगरा मंडल
द्वितीय – शिवम यादव – प्रयागराज
तृतीय – प्रसून घोष – प्रयागराज

पैरेलल बार्स
प्रथम – देव अहिरवार – स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
द्वितीय – पियुष कुमार – आगरा मंडल
तृतीय – गौरव यादव – स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर

हॉरिजॉन्टल बार
प्रथम – प्रांजल यादव – आगरा मंडल
द्वितीय – प्रसून घोष – प्रयागराज
तृतीय – गौरव यादव – स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर

उक्त प्रतियोगिता में पूरे उत्तर प्रदेश के 10 मण्डल एवं स्पोर्ट्स कॉलेज,गोरखपुर सहित 300 से अधिक बालक,बालिकाए खेल अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार,ज़िला विद्यालय निरीक्षक (बालिका शिक्षा) विश्व प्रताप सिंह,जी आई सी प्रधानाचार्य मानवेन्द्र सिंह, जी आई सी उप निरीक्षक-संस्कृत वीरेंद्र सिंह, डॉ अनिल वशिष्ठ,डॉ संजीव यादव,डॉ राम अवतार, अरविंद चाहर,प्रशांत सिंह मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार,ज़िला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल,ज़िला क्रीड़ा सह-सचिव रवि प्रकाश, मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, के पी सिंह यादव एवं संजय नेहरू,चौधरी हरपाल सिंह चाहर, गोविंद सिंह,पंकज कश्यप,राम प्रकाश यादव, शाहतोष गौतम, राजेश गुप्ता,ब्रजेश कुमार,रजनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *