इंदौर। म.प्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजवाड़ा इन्दौर में ३०१वें अहिल्या जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर अहिल्या जन्मोत्सव समिति की मुख्य संरक्षक सुश्री उषा दीदी ठाकुर, अध्यक्ष मानवेन्द्र त्रिवेदी और सचिव सुनील गणेश मतकर ने मुख्यमंत्री का होलकरी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। डॉ देवीदास पोटे द्वारा हाल ही में प्रकाशित अहिल्या बाई होलकर का सचित्र साहित्य व शाल श्रीफल से सुनील गणेश मतकर, कमलेश नाचन , विपिन मतकर , लक्ष्मण दातीर ने मुख्यमंत्री को भेंट किया।
31 मई रविवार शाम को मुख्यमंत्री के साथ मंत्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व मंत्री ऊषा ठाकुर , विधायक मालिनी गौड , मधु वर्मा , गोलू शुक्ला , महापौर पुष्यमित्र भार्गव , डॉ. निशांत खरे जी, गौरव रणदीवे आदि गणमान्य अतिथियों ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती के अवसर पर इंदौर के राजवाड़ा में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मातोश्री ने न केवल इंदौर, बल्कि देश भर में विभिन्न सांस्कृतिक विरासतों को संरक्षित करने में महान योगदान दिया। उनका पूरा जीवन न्याय, जनसेवा और सुशासन को समर्पित रहा। इसके पश्चात अतिथियों के साथ समिति के विजय गावड़े, योगेन्द्रनाथ शूक्ल, पंकज उपाध्याय, प्रदीप द. गावडे, रूपाली रूद्र दूबे, सचिन मतकर, हरिश भागवत, सुनील लाहूरे, ने ३०१ दीपक प्रज्वलित कर मातोश्री की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया और मातोश्री का ३०१वें जन्मोत्सव का औपचारिक समापन किया गया ।


