आगरा । मंडल के भांडई–इटावा रेलखंड के अंतर्गत शमशाबाद एवं फतेहाबाद रेलवे स्टेशनों के मध्य किमी. 1364/5–6 पर स्थित समपार फाटक संख्या 14 को दिनांक 30.06.2026 से स्थायी रूप से बंद किया जाएगा।
रेल प्रशासन द्वारा आम जनता को निर्बाध एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से समपार फाटक संख्या 14 के स्थान पर नव निर्मित अंडरपास/ RUB को उसी दिन से यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इसके पश्चात क्षेत्र के नागरिकों एवं वाहन चालकों का आवागमन अंडरपास के माध्यम से सुचारु रूप से संचालित होगा।
जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि समपार फाटक संख्या 14 बंद होने के उपरांत अंडरपास/RUB का उपयोग करें तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।


