जून 2026 में आगरा मंडल ने यात्री संख्या एवं आय में दर्ज की उल्लेखनीय वृद्धि

Press Release उत्तर प्रदेश
डीआरएम गगन गोयल

मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल ने जून-2026 के दौरान यात्री संख्या तथा यात्री आय के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।जून 2026 में आगरा मंडल से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 32 लाख रही, जो पिछले वर्ष जून माह के 31 लाख यात्रियों की तुलना में लगभग 3 प्रतिशत अधिक है। यह वृद्धि यात्रियों के रेल सेवाओं के प्रति बढ़ते विश्वास और मंडल द्वारा प्रदान की जा रही बेहतर सुविधाओं का परिणाम है।

इसी प्रकार, जून 2026 में यात्री आय 63 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 59 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार यात्री आय में लगभग 6 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।

जन संपर्क अधिकारी श्री संजय कुमार गौतम ने बताया कि आगरा मंडल द्वारा यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्टेशन सुविधाओं के उन्नयन, बेहतर यात्री प्रबंधन तथा ग्राहक-केंद्रित पहलों के परिणामस्वरूप मंडल ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है।

आगरा मंडल भविष्य में भी यात्रियों को उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने तथा रेल यात्रा को और अधिक सुगम एवं आकर्षक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *