चयन में हम स्टेट नहीं , केवल परफारमेंस देखते हैं-आर पी सिंह

Exclusive SPORTS

आगरा, 20 नवंबर। भारतीय हाकी टीम के मुख्य चयनकर्ता आर पी सिंह ने कहा कि हम चयन में यह नहीं देखते कि कौन खिलाड़ी किस राज्य से है। हम केवल देश देखते हैं। साथ ही खिलाड़ी का परफारमेंस देखते हैं। जो बेहतर है, उसी को भारतीय हाकी टीम में चुनते हैं। वह चाहे जूनियर टीम हो , सब-जूनियर हो अथवा अंडर-18 बालिकाओं की टीम हो। परफारमेंस के आधार पर खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में होता है। यही कारण है कि हमारी हाकी की सभी टीमें अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। मुख्य चयनकर्ता आर पी सिंह के अलावा पंजाब से बलविंदर सिंह तथा हरियाणा से जयदीप कौर भारतीय अंडर-18 फाइव ए साइड टीम का सलेक्शन करने के लिये आज यहां आये हैं। यहां से चयनकर्ता दिल्ली चले जाएंगे। जहां भारतीय टीम की घोषणा की जाएगी।

हाकी के मुख्य चयनकर्ता आर पी सिंह की खिलाड़ियों को नसीहत- सोशल मीडिया से दूर रहें

भारतीय हाकी टीम के मुख्य चयनकर्ता आर पी सिंह ने खिलाड़ियों को नसीहत दी कि वे कड़ी मेहनत करें साथ ही सोशल मीडिया से दूर रहें। वे आज यहां एकलव्य स्टेडियम में भारतीय अंडर-18 फाइव -ए-साइड टीम का चयन करने के लिये आगरा आये थे।
इसी दौरान कैंप की खिलाड़ियों से उन्होंने कहा कि ये मौका दुबारा नहीं मिलेगा। वे कड़ी मेहनत करें और सफलता पायें। साथ ही आगाह किया कि वे सोशल मीडिया से दूरी बनायें। इस कैंप में देशभर की 15 खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। जिनमें से दस खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम के लिये होना है। इनको मुख्य कोच ओलंपियन रानी रामपाल द्वारा कोचिंग दी जा रही है। चयन के पश्चात दस खिलाड़ी रह जाएंगी। जिनको आगामी 3 दिसंबर तक यहीं कड़ी मेहनत करायी जाएगी।

75 साल के इतिहास में पहली बार एशियाड में भारत की महिला और पुरुष टीमें जीतीं

मुख्य चयनकर्ता आर पी सिंह का कहना है कि 75 साल के इतिहास में पहली बार एशियन गेम्स में भारत की महिला और पुरुष दोनों ही टीमें जीतीं। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में जबसे मैं सलेक्टर बना हूं, भारतीय हाकी का परचम देश और दुनियां में लहरा रहा है।

वर्ल्ड कप में फाइव-ए-साइड को मान्यता

अंडर-18 एशिया के फाइव ए साइड में तो हमारी बेटियां चैंपियन हैं। अब वर्ल्ड कप में भी फाइव ए सािड हाकी को मान्यता मिल गयी है। हमें देश में फाइव ए साइड हाकी को डवलप करना पड़ेगा।नेशनल लेबल पर टूर्नामेंट आयोजित कराये जाएंगे। जिससे युवा खिलाड़ी जिनमें लड़के और लड़कियां आगे आयें। इस पर सभी को ध्यान देना होगा। आगमी वर्ल्ड कप में लगभग एक दर्जन टीमें हिस्सा ले रही हैं।

कैंप का खर्च हाकी इंडिया वहन करेगा

मुख्य चयनकर्ता आर पी सिंह ने कहा कि आगरा में चल रहे अंडर-18 फाइव-ए-साइड बालिका हाकी कैंप का पूरा खर्चा हाकी इंडिया उठायेगा। साथ ही जो भारतीय टीम विदेश जाती हैं, उनका व्यय भार भी हाकी इंडिया ही उठाता है।


चयनकर्ताओं को मोमेंटो प्रदान किये

भारतीय महिला अंडर-18 फाइव-ए-साइड हाकी टीम के चयन के लिये आगरा आये सलेक्टरों बलिवंदर सिंह और जयदीप कौर को शिविर संयोजक राजीव सोई ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। हालांकि मुख्य चयनकर्ता आर पी सिंह ने मोमेंटो लेने से इनकार कर दिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, हाकी कोच विनय कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *