हैंडबाल प्रतियोगिता के ट्रायल 7, 8 नवंबर को स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश
आगरा। खेल निदेशालय, उ0प्र0 के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष वर्ग में हैण्डबाल प्रतियोगिता मुरादाबाद में दिनांक 10 से 13 नवम्बर, 2025 तक एवं प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वर्ग में हैण्डबाल प्रतियोगिता बस्ती में दिनांक 13 से 16 नवम्बर, 2025 तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के चयन ट्रायल्स हेतु आगरा मण्डल टीम का जनपदीय एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स का विवरण निम्नवत् हैः-
 खेल का नाम     वर्ग                 जिला स्तरीय ट्रायल्स का दिनांक व समय    मण्डलस्तरीय ट्रायल्स का दिनांक व समय प्रदेषस्तरीय प्रतियोगिता का दिनांक व स्थान
1. हैण्डबाल   सीनियर पुरूष     07 नवम्बर, 2025  प्रातः-11.00 बजे          08नवम्बर ,2025 प्रातः-11.00 बजे 10 से  13 नवम्बर, 2025 तक मुरादाबाद।
2 हैण्डबाल सीनियर महिला 08 नवम्बर, 2025
10 नवम्बर, 2025   प्रातः-11.00 बजे 13 से 16 नवम्बर, 2025 तक बस्ती
चयन ट्रायल्स में प्रतिभागी खिलाड़ियों को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र या आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
अतः जनपद में संचालित समस्त स्कूल के प्रधानाचार्य/प्राचार्य से अपील की जाती है कि उक्त प्रतियोगिता के चयन ट्रायल्स हेतु आप अपने स्कूल/कालेज के पुरूश/महिला खिलाड़ियों को अधिक से अधिक संख्या में शारीरिक शिक्षक के साथ स्टेडियम पर निर्धारित समय पर भेजने का कश्ट करें। खिलाड़ियों की प्रविश्टि निःशुल्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *