आगरा, 19 नवम्बर। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश जिमनास्टिक संघ के तत्त्वावधान में दिनांक 24 से 26 नवम्बर तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक एवं बालिका जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन आगरा में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेशीय सबजूनियर बालक एवं बालिका जिमनास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन / ट्रायल्स दिनाँक 21 नवम्बर, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉक 21 नवम्बर, 2026 को अपरान्ह 3.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा के जिमनास्टिक हाल में किया जा रहा हैं। इन ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क हैं। आगरा मण्डल की टीम प्रदेशीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी, जिस पर होने वाला समस्त व्यय खेल विभाग, उ०प्र० द्वारा वहन किया जायेगा।
सबजूनियर बालक एवं बालिका जिमनास्टिक चयन / ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनाँक 21 नवम्बर, 2026 को दर्शाये गये समय पर अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड/पासपोर्ट सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित होकर प्रशिक्षक राजेश यादव एवं जावेद, जिमनास्टिक प्रशिक्षक से सम्पर्क करें। यह जानकारी क्षेत्रीय कीडा अधिकारी, आगरा मण्डल संजय शर्मा ने दी।


