*विधायक-बाह, श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह ने बाह विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जताया आभार*

Press Release उत्तर प्रदेश

बाह / आगरा। बाह विधानसभा क्षेत्र-94 की विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने जनता की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से बाह विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास के अनेक महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं। क्षेत्र की जनता की बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करने की दिशा में सरकार द्वारा सराहनीय निर्णय लिए गए हैं।

प्रमुख विकास कार्य इस प्रकार हैं:

1. उगनपुरा में स्टेडियम का निर्माण – लगभग 23 करोड़ रुपये
बाह विधानसभा क्षेत्र की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पर ग्राम उगनपुरा में लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे स्टेडियम के लिए खेल विभाग को 40 बीघा निःशुल्क भूमि हस्तांतरित करने हेतु कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कर निर्माण की बाधाओं को दूर किया गया है। इससे क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मंत्री गिरीश चन्द्र यादव जी का आभार।

2. बटेश्वर में कॉरिडोर निर्माण – लगभग 240 करोड़ रुपये
बटेश्वर में लगभग 240 करोड़ रुपये की लागत से कॉरिडोर निर्माण की महत्वपूर्ण परियोजना क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास को नई दिशा प्रदान करेगी। इससे बटेश्वर की ऐतिहासिक एवं धार्मिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई प्रतिष्ठा मिलेगी।

3. भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में सांस्कृतिक संकुल केंद्र की स्थापना
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में सांस्कृतिक संकुल केंद्र की स्थापना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

4. आगरा-बाह-कचौरा मार्ग से भाऊपुरा गंगावली मार्ग का उच्चीकरण एवं सौंदर्यीकरण – लगभग 13 करोड़ 55 लाख रुपये
लगभग 13 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से आगरा-बाह-कचौरा मार्ग से भाऊपुरा गंगावली मार्ग के उच्चीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने कहा कि बाह विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, युवाओं को खेल सुविधाएं, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा, बेहतर सड़कें तथा मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार का बाह क्षेत्र की जनता की ओर से पुनः हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में बाह विधानसभा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *