सेंट एंड्रयूज स्कूल आगरा के भारत राठौर का यूपीबीएल सीजन 2 में चयन, ट्रिपल टेक वॉरियर्स, गाजियाबाद टीम में मिली जगह

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा । सेंट एंड्रयूज स्कूल, आगरा के लिए गर्व का अवसर। स्कूल के मेधावी खिलाड़ी भारत राठौर का चयन यूपीबीएल सीजन 2 के लिए ट्रिपल टेक वॉरियर्स, गाजियाबाद टीम में हुआ है। भारत की इस उपलब्धि से पूरे स्कूल परिसर में खुशी की लहर है। सेंट एंड्रयूज स्कूल के सी.एम.डी. डॉ. गिरधर शर्मा ने भारत राठौर को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस सफलता का श्रेय कोच आशीष जादौन और असिस्टेंट कोच कन्हैया पाठक की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन को भी जाता है। उनके प्रशिक्षण से ही भारत इस बड़े मंच तक पहुंच पाया।
डॉ. गिरधर शर्मा ने कहा, “सेंट एंड्रयूज स्कूल हमेशा से खेल और शिक्षा दोनों में अग्रणी रहा है। भारत ने अपनी लगन और अनुशासन से यह साबित किया है। हमें विश्वास है कि वह यूपीबीएल में स्कूल और आगरा का नाम रोशन करेगा।” स्कूल के समस्त शिक्षकों, छात्रों एवं स्टाफ ने भी भारत को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *