
आगरा । आगरा रीजन फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष बिल्लू चौहान की सूचनानुसार, जिला फुटबॉल लीग 2026-27 अंडर 14 बालक वर्ग के आज चौथे दिन 4 जून को ग्राम श्यामो फुटबॉल मैदान पर आज 2 सेमी फाइनल मैच खेले गए जिसमें पहला सेमी फाइनल मैच ग्रोइंग स्टार और विलेजर एफ सी 1 के मध्य हुआ ।जिसमे ग्रोइंग स्टार ने मैच को सुब्रत द्वारा किए गए 2 गोलों की बदौलत फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमी फाइनल आगरा फुटबॉल अकैडमी और दूसरा एक्सटीन फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया। जिसमे दोनों ही टीमों ने काफ़ी अच्छा प्रदर्शन करते हुए काफ़ी अच्छे प्रयास किये परंतु निश्चित समय तक स्कोर 0-0 रहा। मैच का परिणाम पेनल्टी से सुनिश्चित किया। और इस मैच को आगरा फुटबॉल अकैडमी ने पेनल्टी 3-2 से जीत लिया। पैनल्टी में आगरा फुटबॉल अकैडमी की तरफ़ से उबेश, लवेश और नक़्श ने स्कोर किया व एक्सटीन फुटबॉल क्लब की तरफ़ से अयान महाजन, अंगद ने गोल मारे। आगरा फुटबॉल अकैडमी के कीपर राजीव ने बहुत अच्छे सेव किए और अपनी टीम को जीत दिलायी। इस मैच की राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी श्रुति जादोन रही जिन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करके हौसला बढ़ाया।
प्रतियोगिता में निर्णयों की भूमिका में प्रखर माहेश्वरी, जितेंद्र कुमार, संदीप सिंह यादव व आशीष कर्दम ने निभाई। इस प्रतियोगिता को सुचारू रूप से करवाने के लिए मोनू आयोजन सचिव ने अहम भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता के दौरान आगरा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष बिल्लू चौहान, सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी अक्षय सिंह, आगरा फुटबॉल अकैडमी के सचिव आदित्य चौहान, एकलव्य स्टेडियम के कोच योगेश वर्मा, श्यामो ग्राम के वरिष्ठ नागरिक राजपाल सिंह जी, समाजसेवी मुखिया जी, अनेक सिंह जी, राजन सिंह जी, सोनू आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कल दिनांक 5 जून को फाइनल मैच आगरा फुटबॉल अकैडमी और ग्रोइंग स्टार के मध्य खेला जाएगा। तीसरे स्थान का मैच शाम 2:30 और फाइनल मैच शाम 3:45 खेला जाएगा।


