राज्यपाल झारखंड ने नेपाल के पदक विजेताओं को पदक एवं फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। हाल ही में नेपाल की राजधानी काठमांडू शहर के त्रिपुरेश्वर दशरथ रंगशाला इंडोर हॉल में विश्व ताइक्वान्डो, एशियन ताइक्वान्डो यूनियन एवं नेपाल ताइक्वान्डो संघ द्वारा खेली गई चतुर्थ माउंट एवरेस्ट क्योरुगी एवं द्वितीय पूमसे (विश्व ताइक्वान्डो,जी-1) इंटरनेशनल ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में विदेशी धरती पर भारत की ओर से प्रतिभाग कर पदक जीतकर तिरंगा फहराकर इंडिया का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर इतिहास रचने वाले आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा,संतोष कुमार सिंह, प्रदीप गौर जबकि बरेली के अनिल कुमार एवं बदायूँ के अजय पाल सिंह को बरेली स्थित आवास पर  महामहिम राज्यपाल झारखंड संतोष कुमार गंगवार एवं उ प्र कैबिनेट राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उ प्र (वन,पर्यावरण,जंतु उद्यान एवं जलवायु विभाग) डॉ अरुण कुमार सक्सेना द्वारा नेपाल के पदक विजेताओं को पदक एवं फूलमलाए पहनाकर अपने कर कमलों द्वारा सम्मानित कर अपना आशीर्वाद देते हुए अपनी हार्दिक बधाई,शुभकामनाए दीं ।साथ ही अपने उदबोधन में कहा, इसी प्रकार भविष्य में इंडिया,उत्तर प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *