एटा (आगरा)।भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन पदाधिकारियों से कहा गया कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनता के बीच जाएं। गांव-गांव बैठकें कर लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिनाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा के ऊपर सबका साथ सबका विश्वास का सपना साकार करने की बड़ी जिम्मेदारी है। जिसका निर्वहन हम सब कार्यकर्ताओं को करना होगा। विधानसभा चुनाव में जीत इसीलिए मिली क्योंकि हम सक्रिय रहे। इसी तरह से लोकसभा का चुनाव आ रहा है और अभी से ही तैयारियों में जुट जाएं। पब्लिक कनेक्टिविटी भाजपा की जरूरत और जीत का बड़ा मंत्र है। ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज ने कहा कि गांव में जो वंचित वर्ग है उससे संपर्क जरूर साधा जाए। गरीबों काे राशन मिल रहा है कि नहीं इसकी भी चिंता कार्यकर्ताओं को ही करनी है। हम सब ने पांच साल तक जनता की सेवा की इसलिए फिर से सत्ता में लौटे, इस बात को नहीं भूलना चाहिए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं, इस समय सबका लक्ष्य लोकसभा चुनाव होना चाहिए। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अधिक से अधिक बताया जाए, ताकि लोग उनका लाभ पा सकें।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी, जलेसर के विधायक संजीव दिवाकर, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, एमएलसी आशीष यादव, अलीगंज के पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता, अवागढ़ के चेयरमैन महेशपाल सिंह, अलीगंज के चेयरमैन ब्रजेश गुप्ता राजू, जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, जिला महामंत्री पंकज चौहान एवं आशीष राजपूत, संतोष चौहान, शिशुपाल सिंह यादव, रामू भटेले, निधौली चेयरमैन देवलाल लोधी, सचिन उपाध्याय, विनीत भारद्वाज, इं सतेंद्र सिंह, चेयरमैन जैथरा ब्रजेंद्र सिंह चौहान, युवराज सिंह, ममता गुप्ता, अपर्णा दीक्षित, नीतू चौहान, गीता चौहान, जितेंद्र दिवाकर आदि मौजूद रहे।