ताज के दीदार से पहले फूलों की सौगात

Press Release उत्तर प्रदेश

— नमस्ते आगरा प्वाइंट से ताजमहल के पूर्वी गेट तक नगर निगम रखवा रहा सात सौ गमले

आगरा। ताजनगरी की सुंदरता को और निखारने, ताजमहल आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के बीच शहर की बेहतर छवि प्रस्तुत करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा एक नई पहल की जा रही है। नगर निगम फतेहाबाद रोड स्थित नमस्ते आगरा प्वाइंट से ताजमहल के पूर्वी गेट तक करीब 700 गमलों में विभिन्न वैरायटी के आकर्षक पुष्प और पौधे लगाने जा रहा है । इसका कार्य शुरू भी करा दिया गया है।
यह मार्ग आगामी 20 फरवरी से शुरू हो रहे पुष्प महोत्सव के दौरान विशेष रूप से सुसज्जित नजर आएगा और ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों के लिए यह सड़क एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगी।
अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि नगर निगम का यह प्रयास शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश भी देगा। पौधों की नियमित देखरेख और रखरखाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

वर्जन::::

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने इस संबंध में कहना है कहा कि ताजमहल आगरा की पहचान है। नगर निगम का लक्ष्य है कि ताजमहल तक पहुंचने वाले मार्गों को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाया जाए। पुष्प और पौधों के माध्यम से सौंदर्यीकरण कर हम पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *