जिम्नास्टिक कोच देवेंद्र प्रताप झा, महिला क्रिकेट कोच हेमलता काला तथा क्रिकेटर पूनम यादव को महाप्रबंधक ने किया सम्मानित

Press Release उत्तर प्रदेश

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह द्वारा दिनांक 02.07.2026 को महाप्रबंधक कार्यालय, प्रयागराज में आगरा मंडल के खिलाड़ियों एवं कोचों को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आगरा मंडल में कार्यरत उत्तर मध्य रेलवे एवं भारतीय रेलवे के जिम्नास्टिक कोच देवेंद्र प्रताप झा, कुश्ती कोच  संदीप, महिला क्रिकेट कोच सुश्री हेमलता काला तथा क्रिकेट खिलाड़ियों में पूनम यादव, श्वेता माने, रजनी लोधी, हेमा सिंह, मनाली, अंजली, अनीता लोदी, वाघला मनाली, तनु काला, भावना गोपालानी, आरुषि गोयल एवं परनापाल को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त कुश्ती में सुशील, विकास तथा पावर लिफ्टिंग में संदीप, लवप्रीत एवं धर्मेंद्र यादव को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं पदक जीतने पर मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ के अध्यक्ष एवं पीसीएमएम श्री शशि प्रकाश द्विवेदी, महासचिव श्री गौतम जैन तथा संयुक्त महासचिव एवं वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी श्री अमित मालवीय भी उपस्थित रहे।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल, मंडल खेलकूद अधिकारी श्री अनिल सिंह पटेल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री संत जैन, सहायक मंडल खेल अधिकारी श्री पी.सी. अग्रवाल ने सभी सम्मानित खिलाड़ियों एवं कोचों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *