पॉस्को एक्ट के बारे में छात्राओं को जानकारी दी

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 3-11-2026। पी एम श्री राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज शाहगंज आगरा में आज प्रधानाचार्या श्रीमती किरनलता की अध्यक्षता में कलसी इनिशिएटिव NGO द्वारा पॉस्को एक्ट के बारे में छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही बाल संरक्षण अधिनियम के विषय में एनजीओ की फाउंडर श्रीमती मीनाक्षी , आरुषि कलसी , वंशिका कलसी तथा सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक एवं प्रमोद सारस्वत के द्वारा छात्राओं को पॉस्को एक्ट संरक्षण अधिनियम 2012 के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को लैंगिक उत्पीड़न , शारीरिक शोषण जैसे अपराध एवं उनसे सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही बाल हेल्पलाइन नंबर 1098 , महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 ,साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यालय की सुरक्षा संरक्षा नोडल श्रीमती अन्नपूर्णा के द्वारा कार्यक्रम के क्रियान्वयन की पूर्ण व्यवस्था की गई। इस अवसर पर श्रीमती विनीता शर्मा ,अंजना ,शीला चौहान , रोली गौड़ ,रीता यादव ,प्रज्ञा ,पूनम , नीलम, मीनू ,अनीता यादव सभी का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *