आगरा विजय श्री अपार्टमेंट में 7 दिन से चल रहे गणेश उत्सव का आज विसर्जन किया गया। ईको-फ्रेंडली तरीके से बिल्डिंग के पानी में गणपति को विसर्जित कर पार्क में स्थापित किया गया। 7 दिनों तक 46 परिवारों ने सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। इस मौके पर एम एम सक्सेना, जुगल किशोर गर्ग, संदीप गुप्ता, राजेश अग्रवाल सोनी गुप्ता संध्या अग्रवाल रिया अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


