आगरा। आज दिनांक 12.07.2026 को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस के ठहराव व डिप्टी SS ऑपरेटिंग और रेल सुरक्षा बल के बीच उत्पन्न विवाद से संबंधित प्रकरण की निष्पक्ष जांच हेतु 03 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।
समिति में निम्न अधिकारी शामिल हैं—
ASC, आगरा कैंट
ADEE/OP, आगरा
AOM, आगरा
प्रकरण में प्रथम दृष्टया प्राप्त तथ्यों के आधार पर विभागीय कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित रेल सुरक्षा बल कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है—
मेघराज मीणा, ASI
बालकिशन, ASI
जितेंद्र, RPF कांस्टेबल
बदन सिंह, RPF कांस्टेबल
प्रकरण की विस्तृत जांच समिति द्वारा की जा रही है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत रेलवे नियमों के अनुसार आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


