फिट इंडिया–हिट इंडिया अभियान के अंतर्गत आगरा मंडल में आयोजित हुई फिट इंडिया साइकिल ड्राइव

Press Release उत्तर प्रदेश

भारत सरकार के “फिट इंडिया मूवमेंट” के तहत “Fit India Hit India” अभियान एवं “Sundays on Cycle” थीम के अंतर्गत आगरा मंडल द्वारा फिट इंडिया साइकिल ड्राइव का आयोजन किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा  गगन गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्पोर्ट्स टीम से जुड़े कर्मचारियों एवं उनके बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइकिल रैली का आयोजन गोवर्धन स्टेडियम, आगरा से किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नियमित व्यायाम एवं साइकिलिंग जैसी स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश का प्रसार करना था। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर फिटनेस, स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ भारत के संकल्प को सशक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नियमित शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा समाज में स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

आगरा मंडल द्वारा भविष्य में भी फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत विभिन्न खेल एवं स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का आयोजन कर कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *