प्रथम आगरा जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 19 मई से एकलव्य स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। प्रथम आगरा जिला रैंकिंग टेबिल टेनिस प्रतियोगिता 19  से 20 मई 2026 को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम ,सदर बाजार, आगरा में आयोजित होने जा रही है। सभी मैच स्टेडियम में प्रातः 9:00 बजे से खेले जाएंगे।
आगरा जिला टेबिल टेनिस एसोसिएशन की महासचिव डॉ० अलका शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग में खेली जाएगी-
1 अंडर-9. (बालक एवं बालिका वर्ग)
2.होप्स (अंडर-11 बालक एवं बालिका वर्ग)
3.कैडेट (अंडर-13 बालक एवं बालिका वर्ग)
4.सब जूनियर (अंडर-15 बालक एवं बालिका वर्ग)
5 जूनियर( अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग)
6. यूथ (अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग)
7.महिला एवं पुरुष वर्ग
8.वेटरन्स (मास्टर्स) के मुकाबले खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट शेड्यूल-(अंडर 9 ,11, 13,15 बालक एवं बालिका वर्ग के मैच 9:00 बजे से शुरू होंगे तथा अंडर 17, 19 , महिला,पुरुष, वेटरेनस वर्ग के मुकाबले 4:00 बजे से शुरू होंगे। प्रतिभागी कृपया अपने तय शेड्यूल के अनुसार पहुंचे।प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु इच्छुक प्रतिभागी(खिलाड़ी) रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ अपना जन्म प्रमाण पत्र भी लगाएं। जन्म प्रमाण पत्र के बिना प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना संभव नहीं होगा। जो खिलाड़ी जिला टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा,वही खिलाड़ी आगामी प्रथम उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता जो की बरेली में 5 से 7 जून 2026 को होने जा रही है में ही प्रतिभाग कर पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *