
आगरा। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि जनपद में बोर्ड परीक्षा 2026 संचालित की जा रही है। यह परीक्षा दो पालियों में संचालित की जा रही है। उक्त परीक्षा की मॉनिटरिंग हेतु सीसीटीवी कैमरों से निगरानी निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में आदर्श सैनिक इंटर कॉलेज, मियापुर में कक्ष संख्या 03 में बातचीत व नकल कराई जाने की संदिग्ध परिस्थिति पर तत्काल स्टेटिक मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजा गया। बातचीत व नकल की पुष्टि पाई गई। इस पर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर कराए जाने के निर्देश दिए गए, एफआईआर की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।


