कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए कल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी बुकिंग, किसान जल्द करें आवेदन

Press Release उत्तर प्रदेश


होली का उपहारः कृषि यंत्रों पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक की छूट, आगरा के किसान 25 फरवरी से कराएं प्री-बुकिंग

किसान भाई ध्यान दें, आगरा में फार्म मशीनरी बैंक और कृषि यंत्रों के लिए टोकन बुकिंग कल से

विभागीय पोर्टल पर कल से खुलेंगे आवेदन, कृषि यंत्रों पर भारी अनुदान पाने का सुनहरा मौका।

आगरा.24.02.2026/उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने जनपद आगरा के समस्त किसान भाइयो को सूचित करते हुए अवगत कराया है कि होली के पावन पर्व पर किसान भाइयों को मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का उपहार कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनान्तर्गत के अन्तर्गत फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेन्टर एवं अन्य कृषि यंत्रों के आवेदन हेतु बुकिंग दिनांक-25.02.2026 को पूर्वान्ह 12ः00 बजे से प्रारम्भ होगी जो दिनांक 04.03.2026 मध्य रात्रि 12ः00 बजे (कट ऑफ डेट) तक की जायेगी। टोकन/प्री बुकिंग हेतु विभागीय वेबसाइड (www.agridarshan.up.gov.in) पर “यंत्र बुकिंग प्रारम्भ“ लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि समस्त प्रकार के फसल अवशेष प्रबन्धन वाले कृषि यंत्रों पर अधिकतम 50 प्रतिशत या निर्धारित अधिकतम धनराशि दोंनों में जो कम हो अनुदान अनुमन्य होगा। योजनान्तर्गत कृषि यंत्रों हेतु पंजीकृत कृषक एवं कस्टम हायरिंग सेन्टर हेतु ग्रामीण उद्यमी ए एफ०पी०ओ० आवदेन कर सकते हैं। आवेदन के समय ही कृषक को यंत्रवार निर्धारित जमानत धनराशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। रू0 10000/- से अधिक एवं रू0 100000/- तक अनुदान के कृषि यंत्रों हेतु जमानत धनरा रू0 2500/- होगी। रू0 100000 (रू० एक लाख) से अधिक अनुदान के कृषि यंत्रों हेतु जमान धनराशि रू० 5000/- होगी। लाभार्थियों का चयन/बुकिंग टोकन कन्फर्म होने की तिथि से कृषि यन्त्र कय कर (कस्ट हायरिंग सेन्टर एवं फार्म मशीनरी बैंक भी सम्मिलित), कय रसीद यन्त्र की फोटो एवं सम्बन्धि अभिलेख अधिकतम 10 दिन अथवा उससे पूर्व विभागीय पोर्टल (www.agridarshan.up.gov.in एवं upyantratracking-in पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *