अस्मिता खेलो इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता 18 अप्रैल को, आठ टीमों ने कराया प्रवेश

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित ‘अस्मिता खेलो इंडिया’ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन  18 अप्रैल को वैजयंती देवी इंटर कॉलेज, बिचपुरी में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अब तक कुल 8 टीमों ने अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रमुख टीमों में जीएल पब्लिक स्कूल, वैजयंती देवी इंटर कॉलेज, लोटस वैली स्कूल, सीएल कॉन्वेंट स्कूल, सनफ्लावर शिक्षा सदन पब्लिक स्कूल, ए के स्पोर्ट्स अकैडमी, सेंट क्वीन मैरी स्कूल तथा बी डी इंटर कॉलेज शामिल हैं।
आयोजकों ने बताया कि जो भी अन्य टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती हैं, वे कल सुबह 8:30 बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकती हैं। इसके बाद ठीक सुबह 9:00 बजे सभी टीमों के कोच और मैनेजर की उपस्थिति में टूर्नामेंट का ड्रॉ डाला जाएगा।
यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित की जा रही है। साथ ही प्रतियोगिता का सेमी फाइनल और फाइनल लाइव प्रसारण “एसीई” यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी आयोजन सचिव संजय गौतम से ले सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *