दूर तक आपके पीछे -पीछे मेरी आवाज चली जाएगी

Press Release उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 16 अप्रैल। दूर तक आपके पीछे मेरी आवाज चली जाएगी। ग्रांड होटल में आज पार्श्वगायिका स्व. आशा भोसले के सम्मान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न कलाकारों द्वारा आशाजी के गाये गीतों की खूबसूरत प्रस्तुति दी। आगरा के इन कलाकारों ने संगीत के माध्यम से स्व. आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर खुशी सोनी द्वारा जब चली ठंडी हवा… गायन प्रस्तुत किया गया। कृति शर्मा द्वारा मेरा कुछ सामान, तरंग खुशलानी ने ये है रेशमी जुल्फों का अंधेरा, पल्लवी ने गाया झुमका गिरा रे आदि गीत प्रस्तुत किये गये। इस मौके पर मौजूद कलाकारों में खुशी, आसू सत्संगी, कुसुम प्रकाश, प्रीति कुमारी, देशदीप शर्मा, निशासिंह,  हर्षित पाठक, दिनेश श्रीवास्तव आदि थे।

संगीत समारोह में पुलिस महानिरीक्षक शैलेश पांडेय, ए के सिंह, दीपक मोहन, अतुल शर्मा, ग्रांंड होटल के मालिक अरुण डंग, रेनुका डंग, डा. सुगम आनंद ने अपने विचार व्यक्त किये। उपस्थित श्रोताओं में मुख्य रूप से डा. अनुज, सुभाष सक्सेना, दिगंबर सिंह धाकरे, डा. रमेश चंद धाकरे, हिमांशु, डा.रूपक सक्सेना, भानुप्रताप सिंह, अमीर अहमद, डा.शरद गुप्ता, गजेंद्र सिंह, डा.अमिता त्रिपाठी, डा. महेश धाकड़, डा.डीवी शर्मा,  अशोक चौबे एडवोकेट, डा. नीलू शर्मा, नीलू खान आदि रहे। कार्यक्रम का निर्देशन व संयोजन अंतरराष्ट्रीय गजल गायक सुधीर नरायन ने किया। संचालन दिनेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। तबले पर संगत राज मैसी, की बोर्ड पर पंकज वर्मा, आक्टापैड पर भीमसेन शिरोमणि रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *