आईएसएकॉन दिल्ली में आगरा की डॉ. अनुराधा दियालानी को मिला दोहरा सम्मान

Press Release उत्तर प्रदेश

आईएसए देहली युवा अप्रिशिएसन अवार्ड-2026 से सम्मानित, वार्षिक क्विज में भी बनीं विजेता

नई दिल्ली/आगरा। इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थियोलॉजिस्ट्स के दिल्ली चैप्टर द्वारा आयोजित वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन आईएसएकॉन दिल्ली-2026 में डॉ. अनुराधा दियालानी ने दोहरी सफलता हासिल की। जनकपुरी स्थित ग्रैंड हयात सेंट्रिक में आयोजित समापन समारोह में उन्हें प्रतिष्ठित ‘आईएसए देहली युवा अप्रिशिएसन अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें एनेस्थीसिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और चिकित्सा सेवाओं के लिए प्रदान किया गया। इसके साथ ही सम्मेलन के दौरान आयोजित ‘आईएसए देहली एनुअल क्विज कंपटीशन-2026’ में भी डॉ. अनुराधा ने प्रथम स्थान हासिल कर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सकों और संस्था के पदाधिकारियों ने उन्हें ट्रॉफी व सम्मान पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. अनुराधा की इस दोहरी उपलब्धि पर परिजनों, सहयोगियों और चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *