विभिन्न स्थानों पर 6831 वाहनों की सघन चैंकिंग, अनियमितता पाये जाने पर 30 वाहनों को विभिन्न थानों,चौकियों में किया गया अवरुद्ध/जब्त

Press Release उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी मनीष बंसल  के कुशल निर्देशन में अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग के विरुद्ध लगातार की जा रही प्रवर्तन की कार्यवाही

बिना HSRP नम्बर प्लेट व टेम्पर्ड न० प्लेट वाले 19 वाहनों पर सीज़र एवं 195 वाहनों पर की गई चालान की कार्यवाही

आगरा.02.07.2026/अवैध खनन, परिवहन,ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश व रोकथाम हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान में राजस्व, खनन, परिवहन व पुलिस विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसमें ओवरलोड / बिना आई०एस०टी०पी० व बिना HSRP नम्बर प्लेट आदि के परिवहन कर रहे वाहनों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 19.06.2026 से 30.06.2026 तक विशेष अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में गठित टीम के सदस्यों द्वारा कुल 6831 वाहनों की चेकिंग की गयी, जिसमें उपखनिज लदे वाहनों पर अनियमितता पाये जाने पर 30 वाहनों को संबंधित थाना चौकियों में अवरुद्ध किया गया तथा 63 वाहनों पर चालान की कार्यवाही की गयी। साथ ही मालयान ओवरलोड 51 वाहनों पर सीज़र की कार्यवाही की गयी तथा 1259 वाहनों पर चालान की कार्यवाही की गयी। उक्त के अतिरिक्त बिना HSRP न० प्लेट व टेम्पर्ड न० प्लेट वाले 19 वाहनों पर सीज़र एवं 195 वाहनों पर चालान की कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही से खनन विभाग को धनराशि रू० 38.24 लाख एवं परिवहन विभाग को रू० 20.18 लाख की राजस्व प्राप्ति हुई है। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
अवैध खनन/परिवहन/ओवरलोडिंग की रोकथाम हेतु चलाया गया अभियान पूरी तरह से सफल रहा, भविष्य में भी इस तरह के अभियान चलाये जाते रहेंगें। उक्त पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु खनन टास्क फोर्स द्वारा कार्यवाही की जाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *