आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिम्नास्टिक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में लगभग 750 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सत्यवीर सिंह जी एवं मुख्य प्रायोजक डॉ. (सीए) रजत गोयल द्वारा किया गया। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में डॉ. नरेंद्र शुक्ला, हरदीप सिंह, देवेंद्र प्रताप झा, अनु चावला, राजेश कुशवाहा, रूपेश अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, राजेश यादव एवं रामानंदन चौहान शामिल रहे।
साथ ही जिम्नास्टिक वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव सोही ने भी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं आशीर्वचन प्रदान किए। इन सभी अतिथियों ने प्रतियोगिता की गरिमा को बढ़ाया।
इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में Durga Sports, Naini Studio, SJ Shree Jee, BSF Sports एवं Kidys का विशेष सहयोग रहा।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
ओवरऑल चैंपियन: Saint Andrews Public School
द्वितीय स्थान: St. Conard’s Inter College
तृतीय स्थान: Dayanand Bal Mandir, Sultanpur (Agra)
प्रतियोगिता का समापन समारोह अरविंद यादव (स्पोर्ट्स ऑफिसर, गाजीपुर) द्वारा सम्पन्न कराया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, कोचों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित हो सकी।


