
आगरा। Lacrosse Association of India द्वारा आयोजित होने वाली फेडरेशन कप लैक्रॉस चैम्पियनशिप के लिए Shakeel Khan को टेक्निकल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 10 से 12 मई 2026 तक Sundarnagar में आयोजित होगी।
शकील खान वर्तमान में Sharda World School में खेल प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। लैक्रॉस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ Tausif A. Lari द्वारा जारी पत्र में उन्हें प्रतियोगिता के सफल संचालन, योजना एवं समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शकील खान की इस उपलब्धि से आगरा एवं विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों ने इसे शहर एवं विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया है।


