किशोर मैरिज होम में चल रही भागवतः श्री नंदोत्सव और गोवर्धन पूजा दृष्टांत प्रस्तुत किया

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश

आगरा, 29 जुलाई। स्वर्गीय श्री राम सिंह सिकरवार और श्री सुंदर सिंह की स्मृति में स्थानीय किशोर मैरिज होम में श्रीमद् भागवत सप्ताह श्री रमन बिहारी सेवा संस्थान वृंदावन धाम से पधारे परम पूज्य आचार्य कुलदीप कृष्ण जी महाराज के मुखारविंदु से भागवत पाठ आज पंचम दिवस श्री नंदोत्सव और गोवर्धन पूजा दृष्टांत प्रस्तुत किया गया। आज सैकड़ो महिलाओं पुरुषो ने धर्म लाभ प्राप्त किया ।आज के कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुबेश और भाजपा महानगर उपाध्यक्ष  महेश शर्मा ने व्यास जी का सम्मान किया lइस अवसर पर भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक सुखेंद्र सिंह जनसत्ता दल के शिक्षक सभा के अध्यक्ष विपिन सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।परीक्षित नारायण सिंह और लक्ष्मी देवी ने अतिथिगण का आभार व्यक्त किया l कार्यक्रम की व्यवस्था विमल सिकरवार, आदित्य सिंह सिकरवार, उदित शर्मा , रजत और विजेंद्र सिकरवार ने संभाली l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *