लखनऊ। उपनिदेशक उद्यान कौशल कुमार नीरज को शासन द्वारा बहाल कर निर्यात प्रोत्साहन बोर्ड में तैनात कर दिया है। ज्ञातव्य है कि उनको आगरा में हुए आलू बीज वितरण गड़बड़ी के आरोप में निलंबित किया गया था। इस मामले में आगरा के उपनिदेशक धर्मपाल सिंह, तत्कालीन जिला उद्यान अधिकारी आगरा के साथ ही एक इंस्पेक्टर और बाबू समेत पांच अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। इनमें से तत्कालीन उपनिदेशक धर्मपाल सिंह हाईकोर्ट चले गये थे, वहां से उन्हें स्थगन आदेश मिल गया था लेकिन अभी तक उन्हें आगरा में तैनात नहीं किया गया है।
उपनिदेशक कानपुर मुकेशकुमार के पास आगरा के उपनिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार है। वहीं कौशल कुमार पहले प्रदेश के आलू बीज वितरण के प्रभारी थे। इस कारण से उन्हें निलंबित किया गया था। उनको पिछले जनवरी माह में ही बहाल कर दिया गया है।


