मथुरा रेलवे स्टेशन के टिकट जाँच कर्मचारी ने जून 2026 में अर्जित की आगरा मंडल की सर्वाधिक व्यक्तिगत रेल आय

Press Release उत्तर प्रदेश

 मण्डल रेल प्रबंधक गगन गोयल के दिशा-निर्देश, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधकअंकित गुप्ता के निर्देशन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग  संजय गौतम के सुपरवीजन में आगरा मंडल के मथुरा रेलवे स्टेशन पर टिकट जाँच अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में मथुरा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत श्री विपिन कुमार यादव, टीटीआई, मथुरा ने माह जून 2026 में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करते हुए 1,691 व्यक्तिगत टिकट जाँच प्रकरण बनाकर ₹14,21,295 की रेल आय अर्जित की। यह माह जून 2026 में आगरा मंडल के किसी भी टिकट जाँच कर्मचारी द्वारा अर्जित सर्वाधिक व्यक्तिगत रेल आय है, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि एवं कीर्तिमान है।

यह उपलब्धि श्री विपिन कुमार यादव की कार्य के प्रति सत्यनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता, अनुशासन तथा राजस्व संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से अन्य टिकट जाँच कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलेगी तथा रेलवे के राजस्व संरक्षण को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता प्राप्त होगी।

आगरा मंडल के अधिकारियो ने विपिन कुमार यादव के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा सभी टिकट जाँच कर्मचारियों से इसी प्रकार समर्पण एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए रेलवे के राजस्व संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *