आगरा । फिट इण्डिया मूवमेण्ट के अन्तर्गत नागरिको की शारीरिक फिटनेस को बनाये रखने के दृष्टिकोण से खेलो इण्डिया योजना के अन्तर्गत साईकिलिंग ड्राइव का आयोजन दिनाँक 07 जून, 2026 को प्रातः 6.00 बजे विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर जनपद आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के सदर बाजार स्थित गेट से प्रारम्भ होकर होटल क्लार्कशीराज होते हुए लालबहादुर शास्त्री चौराहे से मुड़कर मालरोड होते हुए मुख्य डाकघर चौराहे से मुड़कर स्टेडियम के सदर बाजार स्थित गेट पर ही समाप्त होगी।
उक्त साईकिल ड्राइविंग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के इच्छुक प्रतिभागी वेबसाइट https://fitindia.gov.in/worldbicycle-dav पर पंजीकरण अनिवार्य रूप से करा लें। यह जानकारी क्षेत्रीय कीडा अधिकारी संजय शर्मा ने दी


