आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में दिनॉंक 31 अक्टूबर, से 01 नवम्बर, 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेशीय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 26 अक्टूबर, 2026 को सायं 3.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 27 अक्टूबर, 2026 को अपरान्ह 2.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इन ट्रायल्स में वहीं बालक भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 17.09.2006 से 16.09.2008 के मध्य हुआ हो। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क है।
जूनियर बालक एथलेटिक्स चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉंक 26 अक्टूबर, 2026 को सायं 3.00 बजे एवं 27 अक्टूबर, 2026 को अपरान्ह 2.00 बजे अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।


