आगरा फुटबॉल अकैडमी ने जीता उद्घाटन मैच

SPORTS उत्तर प्रदेश

 

आगरा। आगरा रीजन फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष  बिल्लू चौहान  की सूचनानुसार, जिला फुटबॉल लीग 2026-27 अंडर 14 बालक वर्ग का शुभारंभ आज ग्राम श्यामो फुटबॉल मैदान पर हुआ। जिसमें आठ अलग अलग क्लबों व अकैडमी की टीम ने प्रतिभाग किया। आज चार मैच खेले गए जिसमें पहला मैच आगरा फुटबॉल अकैडमी और विलेजर एफ सी 2 के मध्य खेल गया जिसमें आगरा फुटबॉल अकैडमी की तरफ से उबेश ने गोल कर 1-0 के स्कोर पर जीत प्राप्त की।

दूसरा मैच यूनाइटेड एफ़ सी और विलेजर एफ सी 1 के मध्य खेल गया जिसमें विलेजर एफ सी 1 की तरफ़ से रणवीर ने 2 गोल और भानु ने 1 गोल करके अपनी टीम की 3-0 के स्कोर से जीत दर्ज करा दी। तीसरा मैच ग्रोइंग स्टार और एकलव्य स्टेडियम के मध्य खेला गया इस मैच को ग्रोइंग स्टार ने देवांश के दो गोल की बदोलत 2-0 से जीत हासिल की। दिन का आखिरी मैच एम पी एफ सी और एक्सटीन फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया। इस मैच में एक्सटीन फुटबॉल क्लब की तरफ़ से अंकुश ने 2 गोल व अर्श सेठ ने 1 गोल करके अजय बड़त दिलाई एम पी एफ सी की तरफ़ से दैविक ने 1 गोल किया। मैच को एक्सटीन फुटबॉल क्लब ने 3-1 जीत कर अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में निर्णयों की भूमिका में प्रखर माहेश्वरी, जितेंद्र कुमार, संदीप सिंह यादव व आशीष कर्दम ने निभाई। इस प्रतियोगिता को सुचारू रूप से करवाने के लिए मौनू आयोजन सचिव ने अहम भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता के दौरान आगरा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष बिल्लू चौहान, सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी अक्षय सिंह, आगरा फुटबॉल अकैडमी के सचिव आदित्य चौहान, एकलव्य स्टेडियम के कोच योगेश वर्मा, श्यामो ग्राम के वरिष्ठ नागरिक राजपाल सिंह जी, समाजसेवी मुखिया जी, अनेक सिंह जी, राजन सिंह जी, सोनू आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे। दूसरे दिन के चार लीग मैच प्रातः 7 बजे से खेले जाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *