
विपक्ष ने नारी शक्ति के साथ किया विश्वासघात कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य
आगरा। आज भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस आगरा पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पर विपक्ष द्वारा किए नारी शक्ति के अपमान के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में आयोजित जन आक्रोश यात्रा एवं अन्य जानकारियों को मीडिया बंधुओ से साझा करने के लिए भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं अभियान की प्रदेश संयोजिका बेबी रानी मौर्य ने मीडिया को संबोधित किया।
मीडिया को संबोधित करते हुए बेबी रानी मौर्य ने कहा कि कांग्रेस,सपा,आप,और डीएमके जैसी महिला विरोधी पार्टियों ने सोची समझी साजिश के तहत महिलाओं का हक छीना है।इन्हीं लोगों ने तीन तलाक,राम मंदिर,आयुष्मान भारत और संसद भवन तक का विरोध किया था।नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक देश की 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम था लेकिन कांग्रेस एवं अन्य सहयोगी दलों ने परिवारवाद और राजनीतिक स्वार्थ के चलते इसका विरोध किया।2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की महिलाएं इन सभी दलों को अच्छा सबक सिखाएंगी।
महापौर हेमलता दिवाकर ने कहा कि आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में सक्षम हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ,उज्ज्वला,घर घर शौचालय,घर घर जल आदि योजनाओं से महिलाओं के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन आया है।विपक्षी दल एक तरफ तो महिला सशक्तिकरण की बात करते है और जब उन्हें वास्तविक अधिकार देने की बात आती है तो पीछे हट जाते है। जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने कहा कि कांग्रेस ने अपने दशकों पुराने इतिहास के अनुसार महिलाओं को नीति निर्माण और राजनीति के क्षेत्र में प्रयासों में एक बार फिर बाधा डाली है।
मोदी सरकार ने यह बिल 2023 में पास कराया था जिसे 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू करने का वादा किया गया था।
आज की प्रैस वार्ता में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य,महापौर आगरा हेमलता दिवाकर,जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया,पूर्व महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित,महानगर कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर निधि शर्मा,जिला मंत्री बबीता चौहान,नेहा गुप्ता, अंजू गर्ग,ज्योति जादौन,मनीषा सिंह,माधुरी माहोर,भाजपा आगरा महानगर मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल,जिला मीडिया प्रभारी मुकेश चाहर ,सह मीडिया प्रभारी मनीष थापक आदि उपस्थित रहे।


