आगरा-19.12.2024/जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने आमजन को सूचित करते हुए अवगत कराया है कि उनकी अध्यक्षता में 21 दिसम्बर को तहसील बाह में आयोजित होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस अपरिहार्य कारणों से परिवर्तित कर तहसील एत्मादपुर में आयोजित किया जायेगा तथा आगामी प्रथम शनिवार को उनकी अध्यक्षता में तहसील बाह में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी महोदय ने तहसील एत्मादपुर में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा ससमय प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी (नगर), तहसील किरावली में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), तहसील खेरागढ़ में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), तहसील फतेहाबाद में अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल), तहसील बाह में उप जिलाधिकारी (बाह) की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा। उन्होंने आमजन को सूचित करते हुए यह भी बताया कि सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन पूर्व की भांति किया जायेगा, जिसमें आमजन अपनी समस्याओं को प्रस्तुत कर निस्तारण करा सकते हैं। अतः उन्होंने आमजन से यह भी अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में सम्बन्धित तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निस्तारण/निराकरण करा सकते हैं।