आगरा। वन यूपी बटालियन एन सी सी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल दीपक जुयाल ने महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज की एन सी सी यूनिट का निरीक्षण किया । जिसमें एन सी सी ऑफिस, दस्तावेजों के साथ-साथ विद्यालय में होने वाली एन सी सी गतिविधियों का जायजा लिया । कैडेट को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें जाति धर्म से ऊपर उठकर एक बनकर रहना चाहिए तथा जीवन में प्रत्येक कार्य ईमानदारी से पूर्ण करना चाहिए । इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. अतुल कुमार जैन, सूबेदार बृजपाल सिंह तथा एन सी सी अधिकारी विकास मिश्रा उपस्थित रहे ।


