70वीं माध्यमिक विद्यालय उत्तर प्रदेशीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता का एकलव्य स्टेडियम में हुआ रंगारंग उद्घाटन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 8 सितंबर। 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय उत्तर प्रदेशीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता जोकि 08 से 11 सितंबर तक आगरा में अंडर 14,17 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में खेली जा रही है। उसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रशांत पौनिया ज़िला अध्यक्ष,भाजपा, आगरा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा एवं उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया।अपने उदबोधन द्वारा विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि सहदेव शर्मा ज़िला उपाध्यक्ष भाजपा, राम चौधरी,राहुल पराशर,बृजेश रघुवंशी,धीरज बघेल,मनु चौधरी,अंकित तोमर,बृजेश ,अर्जुन एवं क्षेत्रीयक्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा उपस्थित थे ।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार,ज़िला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र पाल सिंह तोमर, ज़िला विद्यालय निरीक्षक (बालिका शिक्षा) विश्व प्रताप सिंह,राजकीय इण्टर कॉलेज प्रधानाचार्य मानवेन्द्र सिंह,जी जी आई सी प्रधानाचार्य किरन लता,उप निरीक्षक,संस्कृत वीरेंद्र सिंह,डॉ अनिल वशिष्ठ,डॉ एस के सिंह,सोमदेव सारस्वत,डॉ अतुल कुमार जैन द्वारा बुके प्रदान कर स्वागत किया गया। साथ ही मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार,ज़िला क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल,ज़िला क्रीड़ा सह सचिव रवि प्रकाश, मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा,के पी सिंह यादव एवं संजय नेहरू द्वारा बैज पहनाकर स्वागत किया गया।

सभी अतिथियों के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती वंदना श्री सनातन धर्म क इं का की छात्राओं द्वारा,स्वागत गीत श्री केदार नाथ सेकसरिया बालिका क इं का की छात्राओं द्वारा व कृष्ण भजन नृत्य क्वीन विक्टोरिया क इं का की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई।प्रतियोगिता के टेक्निकल चेयरमैन राजेश कुमार के नेतृत्व में जिमनास्टिक प्रशिक्षुओं ने जिमनास्टिक का शानदार प्रदर्शन किया।जिम्नास्टिक्स के खिलाड़ियों द्वारा फ्लोर एक्सरसाइज, पेररल बार,अनइवन बार, हॉरिजेंटल बार एवं रोमन रिंग्स पर शानदार प्रदर्शन कर सभी की तालियाँ बटोरीं ।ज़िला विद्यालय निरीक्षक बालिका शिक्षा विश्व प्रताप सिंह द्वारा प्रतियोगिता संबंधी आख्या प्रस्तुत की गई ।

सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार द्वारा दिया गया। प्रधानाचार्यों में डॉ संजीव यादव, डॉ वर्षा जैन, संध्या कुमारी, मालती वर्मा ,नीलम चतुर्वेदी, कुमुद ग्रोवर,पियूष शर्मा,उषा यादव,डॉ रचना शर्मा,अरुणा सिंह,ममता दीक्षित व उज्ज्वल जैन,डॉ राम अवतार, अरविंद चाहर,प्रशांत सिंह,श्याम किशोर,कुलदीप जैन, अविनाश जैन,प्रशांत गहलौत आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता का संचालन डॉ रीनेश मित्तल एवं डॉ प्रिया मिश्रा द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में 10 मण्डल एवं 1 स्पोर्ट्स कॉलेज सहित पूरे उत्तर प्रदेश के लगभग 300 से अधिक खिलाड़ी व खेल अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। उक्त अवसर पर गोविंद सिंह,प्रशांत पाठक,प्रभात तिवारी,राहुल चौधरी,हिमांशु शर्मा,राजेश गुप्ता,संदीप परिहार,विदुषी सिंह,पंकज कश्यप,सौरभ सिंह,राम प्रकाश यादव, शाहतोष गौतम,रामेन्द्र शर्मा,ब्रजेश कुमार,सोबरन सिंह,रजनेश शर्मा, जनार्दन राणा,ज्योति सोनी,उपमा सिंह, श्वेता चारग,आशा वशिष्ठ,शिखा झिंगरन,कविता झिंगरन आदि ने व्यस्थाए सँभालीं। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न रोमांचक मुक़ाबले खेले गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *