70 वीं माध्यमिक विद्यालय बैंड प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर कमलानगर के बालक और सुभाष पार्क की बालिकाएं बनीं ओवरआल चैंपियन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज,धूलियागंज की प्रांगण में 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी बालक एवं बालिका बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संयोजक प्रधानाचार्य महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज डॉ अतुल कुमार जैन द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया । जिसमें बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इ का,कमला नगर के छात्रों द्वारा एवं बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इं का,सुभाष पार्क किए गए शानदार प्रदर्शन के कारण अंकों के आधार पर ओवरऑल विजेता होने का गौरव हासिल किया।

बालक वर्ग में पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर -1
दूसरे स्थान पर एम डी जैन इ का,हरिपर्वत तीसरे स्थान पर रहे

बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इ का,सुभाष पार्क के छात्रों द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन के कारण अंकों के आधार पर ओवरऑल विजेता होने का गौरव हासिल हुआ।

ओवरऑल उपविजेता गणेश राम नागर इंटर कॉलेज,बल्केश्वर की टीम रही तृतीय स्थान पर पी एम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज,शाहगंज रहा ।

पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि इंटरनेशनल ताईक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा द्वारा विजेता प्रतिभागियों को चमचमाती ट्रॉफी प्रदान कर किया गया,पुरस्कार वितरण के दौरान ही श्रीमती पूनम लवानियां श्रीमती सीमा श्रीमती आराधना, श्रीमती बबिता अग्रवाल, श्रीमती रिज़वाना,श्रीमती रीना शर्मा,श्रीमती दीक्षा शर्मा, कु0गुरजीत कौर,श्रीमती पूजा,श्री शक्तिमान, श्री राम प्रताप सिंह एवं श्री वेद प्रकाश को उत्कृष्ट कार्य के लिये स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

निर्णायक श्रीमती सीमा एवं श्रीमती पूनम लवानियां थीं ।

उपरोक्त अवसर पर पंकज कुमार, कैलाश चंद्र,मुकेश कुमार,नरेन्द्र सिंह यादव,विकास मिश्रा, श्यामवीर सिंह,लक्ष्मी कांत दुबे, मनोज जैन,अजय पांडेय,पारस जैन आदि उपस्थित थे ।
प्रतियोगिता का सफल संचालन पंकज कुमार एवं सोमवीर सिंह यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *