उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने पर मुख्यमंत्री ने आगरा के पंकज शर्मा को दी बधाई

SPORTS उत्तर प्रदेश

लखनऊ। कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ द्वारा आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा को स्वर्ण पदक, अंतर्राष्ट्रीय प्रमाण पत्र एवं परिचय पत्र प्रदान कर सम्मानित कर अपना आशीर्वाद दिया ।जब पंकज शर्मा ने बताया कि वह समाज के लिए बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विभिन्न बालिका विद्यालयों में जा-जा कर छात्राओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं तो वह सुनकर अत्यंत प्रसन्न हुए और सराहना करते हुए इसे इसी तरह आगे जारी रखने को कहा ।

112वें अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर्स एवं 62वें पूम-डान (ब्लैक बैल्ट) एक्ज़ामनर (तृतीय क्लास) कोर्स सेमिनार को आगरा ताइक्वांडो के 5 डान ब्लैक बैल्ट धारक,अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रशिक्षक एवं इंटरनेशनल मास्टर पंकज शर्मा एवं बरेली के अनिल कुमार को भारत देश की ओर से प्रतिभाग कर प्रथम श्रेणी में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करके एवं अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने पर स्वर्ण पदक,“वर्ल्ड ताइक्वान्डो एकेडमी ”सियोल, साउथ कोरिया से प्राप्त हुए अंतर्राष्ट्रीय प्रमाण पत्र एवं परिचय पत्र अपने कर कमलों द्वारा सम्मानित कर अपना आशीर्वाद दिया।

मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा अपने उद्बोधन में आगरा के इंटरनेशनल मास्टर पंकज शर्मा की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने पर अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की । उपरोक्त अवसर पर उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो संघ अध्यक्ष एवं बी जे पी विधायक (फरीदपुर) डॉ श्याम बिहारी लाल उपस्थित थे। बरेली के अनिल कुमार को भी सम्मानित कर आशीर्वाद दिया गया ।

उपरोक्त सेमिनार झारखंड प्रदेश के राँची(खटंगा)शहर खेलगाँव के हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में “वर्ल्ड ताइक्वान्डो एकेडमी”सियोल, साउथ कोरिया की अर्न्तराष्ट्रीय संस्था कुकिवान द्वारा ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया के सहयोग से भारत देश में ताइक्वान्डो के 45 वर्ष के इतिहास में पहली बार आयोजित किया गया था । उल्लेखनीय है की अब पंकज शर्मा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों में पूम-डान (ब्लैक बैल्ट) परीक्षा लेने भी जा सकेंगे ।
ज्ञात हो कि उपरोक्त सेमिनार में 27 देश के 170 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *