टेंडर स्वीकृति के बाद भी काम में हीला-हवाली ,ठेकेदारों पर नगर निगम करेगा सख्त कार्रवाई

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। नगर निगम प्रशासन अब उन ठेकेदारों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने जा रहा है, जो टेंडर स्वीकृति के बावजूद काम शुरू करने में टालमटोल कर रहे हैं। मुख्य अभियंता बी.एल. गुप्ता ने स्पष्ट कहा है कि स्वीकृति मिलने के 24 घंटे के भीतर काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों के टेंडर निरस्त कर दिए जाएंगे।
मंगलवार को कई पार्षद इस समस्या को लेकर मुख्य अभियंता से मिलने पहुंचे। वार्ड 79 के पार्षद ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके क्षेत्र जटपुरा की गली कारवान में इंटरलाकिंग सड़क निर्माण के लिए 8.50 लाख रुपये का री-टेंडर हुआ था। टेंडर कमेटी से स्वीकृति के बाद संबंधित ठेकेदार को सूचना भी दे दी गई, बावजूद इसके अब तक काम शुरू नहीं किया गया है।
बरसात के मौसम में सड़कों की जर्जर हालत से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पार्षदों ने कहा कि यदि ठेकेदारों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो जनता की नाराजगी बढ़ेगी। इस दौरान पार्षद सोहेल कुरैशी और कप्तान सिंह आदि भी उपस्थित थे।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि शहर में विकास कार्यों को किसी भी हाल में रुकने नहीं रहने दिया जाएगा। टेंडर स्वीकृति के बाद काम में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो ठेकेदार काम समय पर शुरू नहीं करेंगे, उनके खिलाफ टेंडर निरस्त करने के साथ-साथ ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी की जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *