
भारत स्काउट एवं गाइड ट्रेनिंग सेंटर मथुरा में आयोजित बेसिक गाइड कैप्टन एवं बेसिक रेंजर लीडर कोर्स के दौरान पर्यावरण अभियान-2026 के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों द्वारा ग्रीन टी-शर्ट पहनकर 1.5 किलोमीटर पदयात्रा निकाली गई तथा “वर्ल्ड एनवायरनमेंट” थीम पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पदयात्रा के दौरान विभिन्न गतिविधियों एवं खेलों के माध्यम से जागरूकता फैलायी गई।
प्रतिभागियों द्वारा सीता राम मंदिर परिसर, स्टेशन पर श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री मंजू जोशी, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के निर्देशन में किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल से आए लगभग 50 सदस्यों ने सहभागिता की।


