अरुण सिंह तोमर ने आगरा मंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी का कार्यभार संभाला

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। अरुण सिंह तोमर ने वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (Sr. DPO) के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री तोमर इससे पूर्व झांसी मंडल में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (वर्कशॉप) के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वे आगरा मंडल में सहायक कार्मिक अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। कार्मिक प्रशासन, मानव संसाधन प्रबंधन एवं संगठनात्मक कार्यों में उन्हें व्यापक अनुभव प्राप्त है।
उल्लेखनीय है कि आगरा मंडल के तत्कालीन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सनत जैन के स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में स्थानांतरण के उपरांत श्री अरुण सिंह तोमर की आगरा मंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के पद पर नियुक्ति की गई है।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री गिरीश कुमार गुप्ता सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री अरुण सिंह तोमर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव एवं नेतृत्व में कार्मिक प्रबंधन को नई गति मिलेगी तथा कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों का प्रभावी एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित होगा।
इस अवसर पर आगरा मंडल में नवपदस्थ वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) श्री एस. पी. पांडे सहित अन्य नवागंतुक अधिकारियों का भी स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में मंडल के सभी शाखा अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *