सड़क यातायात को वैकल्पिक मार्ग फाटक एलएचएस-494 (मोहल्ला–सोहल्ला, आगरा) से होकर गुजारने की व्यवस्था

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा । सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगरा मंडल के धौलपुर–आगरा रेल खंड के मध्य किo मीo 1340/2-4 पर फाटक सं०- 493 का संरक्षा की दृष्टि से ट्रैक के अनुरक्षण का कार्य दिनांक 20.07.2026 से 25.07.2026 तक किया जाना है। यह कार्य समपार पर सड़क यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है। यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।
रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण का कार्य दिनांक 20.07.2026 को प्रातः 07:00 बजे से 25.07.2026 को सायं 06:00 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा। गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग फाटक एलएचएस-494 (मोहल्ला–सोहल्ला, आगरा) से होकर गुजारने की व्यवस्था की गयी है। जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *